जालौन के इस स्कूल में हुआ दीपक प्रतियोगिता का आयोजन,,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के एनएसटी स्कूल में दीपावली के पर्व पर रंगोली, तोरण निर्माण एवं हस्तनिर्मित दीपक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता प्रतिभा का प्रर्दशन किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक तोरणों एवं खूबसूरत हस्तनिर्मित दीपकों से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी का स्वरूप धारण कर पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण में रहे। रंगोली प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा पहले वर्ग में कक्षा पांच बी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा सात बी एवं आठ बी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा नौ-बी एवं 10-बी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अतिथि प्रहलाद आचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों द्वारा आकर्षक ढंग से बनाई गई रंगोली का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों की रचनात्मकत सोच और प्रस्तुति के आधार पर उनका चयन किया। तोरण निर्माण एवं हस्तनिर्मित दीपक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है और उनमें कला, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित होता है।