पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Bijnaur news today । यूपी के बिजनौर जनपद में दीपावली के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने अनोखे अंदाज में दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर 2,027 मिट्टी के दीप प्रज्वलित कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भव्य तस्वीर तैयार की गई, जो दीपों की रोशनी से जगमगा उठी।
इस अनूठी पहल के माध्यम से हनी फैसल ने दीपावली के उल्लास के साथ वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की।
दीपों को विशेष ग्रिड और कलात्मक डिजाइन में सजाकर तैयार की गई अखिलेश यादव की तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी। पारंपरिक मिट्टी के दीयों से इतनी बड़ी आकृति तैयार करना हनी फैसल की रचनात्मक सोच और अनूठी कल्पना को दर्शाता है।

हनी फैसल ने 2,027 दीपों के माध्यम से वर्ष 2027 के प्रति अपनी उम्मीदों और संकल्प को भी प्रतीकात्मक रूप दिया। उनका यह आयोजन दीपावली की भारतीय परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम बना।
सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल की इस पहल ने दीपावली के दीपोत्सव को एक विशेष स्वरूप दिया। 2,027 दीपों की रोशनी में जगमगाती अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ उन्होंने प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने की मंगलकामना की।






