पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मोपेड पर जा रहे वृद्ध किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दीपावली के पर्व पर हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी वृद्ध किसान ऊदल कुशवाहा (65) दीपावली के सामान की खरीदारी के लिए दोपहर करीब तीन बजे अपने गांव से मोपेड लेकर जालौन बाजार आ रहे थे। जब वह प्रतापपुरा मोड़ के पास पहुंचे और जालौन आने वाली लेन में बढ़ने लगे तभी अचानक से औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध मोपेड समेत सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दीपावली की खुशियों के बीच उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। उनके बेटे कपूर सिंह, जबर सिंह, दौलत सिंह सुघर सिंह मौके पर आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।






