( ANI)
एक खबर सोमवार को भारत यूक्रेन रिश्तों को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
Ani की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने चल रहे संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना नज़रिया साझा किया।
प्रधानमंत्री ने भारत के ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण को दोहराया और इस बात पर ज़ोर दिया कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।
दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मज़बूत करने के उपायों पर भी चर्चा की, जिससे दोनों देशों के लोगों को फ़ायदा मिल सके।




