पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने बुन्देलखण्ड सर्विस रोड पर अंडर ओवरब्रिज के नीचे मोमबत्ती की रोशनी में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 11,710 रुपये नकद बरामद किये हैं। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
सहाव के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस पुल के नीचे चल रहे जुआ के फड़ की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम भदवा निवासी आदेश पटेल उर्फ गोपाल, सुमित रजक, विनीत कुमार, दशरथ, श्याम सुन्दर व रामपाल बताए। जामा तलाशी में आदेश पटेल से 210 रुपये, सुमित रजक से 100 रुपये व रामपाल से 130 रुपये कुल 440 रुपये और पन्नी पर पड़े मालफड़ के 11,270 रुपये मिलाकर कुल 11,710 रुपये व 52 ताश पत्ते बरामद हुए।





