गलत दिशा से आ रही बाइक ने युवक को मारी टक्कर, गम्भीर घायल,कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में विवाह समारोह से लौट रहे युवक को गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह 15 दिन तक कोमा में रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पिता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला तोपखाना निवासी सुरेंद्र सिंह ने न्यायालय को बताया कि 21 मई 2026 की रात करीब 10 बजे उनका पुत्र गीतेश (32) चुंगी नम्बर चार स्थित गेस्ट हाउस से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। औरैया हाई-वे पर विपरीत दिशा से आई बाइक ने गलत साइड पर आकर टक्कर मार दी। हादसे में गीतेश के सिर व आंख में गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई और फिर ग्वालियर रेफर किया गया। जहां 15 दिन बेहोशी में रहने के बाद किसी तरह उसकी जान बची। 27 मई को दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की, बल्कि गीतेश के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी वाहन व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।