जालौन के इस स्थान पर चल रही भागवत कथा में कथा व्यास ने सुनाई यह कथा,,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के सालाबाद में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे कथा वाचक पंडित शिवम नगायच ने कहा कि जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान के निकट पहुंच जाएं जिससे हमें तीनों ताप से छुटकारा मिलता है। तब तक कलयुग के पाप हमें तब तक परेशान करेंगे, जब तक पुराण हमारे जीवन में शामिल ना हो जाए यही पुराणों की महिमा है। भगवान शंकर का नाम और ध्यान भी मंगलमय है। शिव जैसा समान दृष्टा कौन होगा, महादेव दैत्य एवं देवों के लिए सदा कृपा वंत रहते हैं ।भगवान शिव काल के ऊपर हैं वह अजर-अमर हैं उनको वृद्धावस्था छूती तक नहीं है। भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान शिव विनोदशील है। वह सदैव प्रसन्न रहते हैं मन स्थिति ऐसी हो कि परिस्थिति कभी प्रभावित नहीं करें। शिव की जीवन शैली में विरोधाभास भी प्रसन्न रहते हैं। इस मौके पर परीक्षित दुर्गा प्रसाद प्रजापति, संदीप, संजीव, दीपक, धीरेश, नमन, जगराम, संतराम, रामप्रकाश, राजनारायण, रामप्रसाद, पवन आदि रहे।