कैलाश पाल बने बसपा के झांसी मंडल प्रभारी, पाल समाज और मिशनरी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हाईकमान ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने कैलाश पाल को झांसी मंडल का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जालौन सहित पूरे मंडल के बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैलाश पाल की पिछली सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उनका पदोन्नति (प्रमोशन) किया है। इससे पहले वे झांसी मंडल में पिछड़ा वर्ग के मंडल प्रभारी के रूप में कार्य देख रहे थे। अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें पूरे झांसी मंडल में बसपा प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी सूत्रों और स्थानीय नेताओं का मानना है कि कैलाश पाल को मंडल की कमान सौंपने से पाल समाज में तो खुशी होना लाजमी है ही, साथ ही पार्टी के पुराने और मिशनरी कार्यकर्ताओं ने भी इस कदम को संगठन के व्यापक हित में बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव से क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और सर्वसमाज के साथ-साथ पिछड़े वर्गों की भागीदारी और अधिक सुनिश्चित होगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर स्थानीय बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। खुशी का इजहार करने वालों में प्रमुख रूप से शाकिर हसन, संजय गौतम, महेंद्र सोमाई, अतर सिंह पाल, गुलाब पाल और रिंकू पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।