जालौन के इस मंदिर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में मोहल्ला गणेश जी स्थित गणेश मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर 222वां सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी महाराज की आराधना की। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।संस्था द्वारा हर शनिवार को यह आयोजन सनातन संस्कृति, धर्म और पवित्रता के संरक्षण तथा नवयुवकों को धर्म के प्रति आस्था से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। आयोजकों ने कहा कि इससे युवाओं में सकारात्मक सोच आती है और उन्हें जीवन में नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा, राहुल यादव, शशिकांत वर्मा, सुशील बाजपेयी, संतोष सोनी एवं पराशर महाराज के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व सत्यनारायण मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा – “कंधों से ऊंची छाती नहीं होती, धर्म से ऊंची कोई जाति नहीं होती। दिया ही नहीं बचा तो बाती का क्या करोगे और धर्म ही नहीं बचा तो फिर जाति का क्या करोगे।” अंत में सभी ने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।