जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में कथाचार्य ने सुनाई यह कथा

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के ग्राम सालाबाद में श्रीमद् भागवत् सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित शिवम नगाइच ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रवण भक्तों को कराया। इस दौरान पांडाल में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजते रहे।
ग्राम सालाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भगवताचार्य पंडित शिवम नगाइच ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जब पृथ्वी पर पाप बढ़ गया और साधु-संतों पर अत्याचार होने लगे, तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में अवतार लिया। कारागार में जन्म लेकर भगवान ने यह संदेश दिया कि ईश्वर किसी भी परिस्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने कंस के अत्याचारों, देवकी और वासुदेव की पीड़ा और कारागार में हुए अलौकिक घटनाक्रम वर्णन कर कहा कि भगवान के जन्म के साथ ही कारागार के द्वार स्वयं खुल गए, पहरेदार निद्रा में चले गए और वासुदेव बालक कृष्ण को लेकर यमुना पार गोकुल पहुंचे। कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर परीक्षित दुर्गा प्रसाद प्रजापति, संदीप, संजीव, दीपक, धीरेश, नमन, महेंद्र सिंह, अरविंद, बीनू, अर्चना, सुनीता, शशी, विनीता आदि रहे।

गोपाष्टमी पर इस गौशाला में होगा गोपूजन कार्यक्रम

जालौन। गोपाष्टमी पर्व पर मुरली मनोहर तालाब स्थिति श्रीगोवर्धन गोशाला में गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक अनिल शिवहरे ने दी है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़