पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा के तत्वावधान में एनएसटी स्कूल परिसर में विद्यालय के संस्थापक स्व. गुलाब सिंह तोमर की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में ट्री गार्ड सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु देने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएं। अध्यक्ष सुशील बाजपेयी ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया गया और ट्री गार्ड से उन्हें सुरक्षित किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, एके त्रिवेदी, विद्यालय प्रबंधक बीएस तोमर, निदेशक जसवंत सिंह तोमर, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार उपाध्याय, नितेश सक्सेना, मानवेंद्र तोमर, ऋषभ दीक्षित, सुधीर, आस्था, वर्षा आदि रहे।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़






