जालौन नगर में देवउठनी पर्व पर निकलेगी संकीर्तन यात्रा,,मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में देवउठनी एकादशी के पर्व पर आगामी 20 नवंबर दिन शुक्रवार को 26वीं श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। श्रीसंकीर्तन सेवा समिति की ओर से आयोजित इस यात्रा में नगर के प्रमुख मंदिरों पर संकीर्तन करते हुए भगवान के नाम का गुणगान किया जाएगा।
समिति के सदस्य वाचस्पति मिश्रा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रबोधनी एकादशी जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, के मौके पर 26वीं श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। संकीर्तन यात्रा सुबह सात बजे द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों से होकर सुबह 11 बजे पुरानी ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगी। जहां विधि विधान के साथ संकीर्तन यात्रा का समापन होगा। बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण भक्तों के घर पधारते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देवउठनी एकादशी पर सुबह अपने घरों की देहरी पर उरेन डालकर, रंगोली सजाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु का स्वागत करें।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़