पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन नगर की थोक फल व सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का विचरण होता है। जानवर खाने को लेकर आपस में लड़ने लगते हैं जिससे व्यापारियों और किसानों को दुर्घटना का डर बना रहता है।
उरई-जालौन मार्ग पर थोक फल व सब्जी मंडी स्थित है। कुछ खाने के चक्कर में आवारा पशु मंडी परिसर व बाहर विचरण करते रहते हैं। इन पशुओं में गोवंशीय पशुओं के अलावा गधे व खच्चर भी शामिल हैं। दर्जनों की तादाद में मंडी व बाहर घूमने वाले आवारा पशु दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। सड़क पर वाहन चालकों को इन पशुओं से टकराने का डर बना रहता है। कई बार वाहन चालक चुटहिल भी होते हैं। मंडी परिसर व आसपास सड़क पर घूमते जानवर खाने के चक्कर में आपस में लड़ने लगते हैं। लड़ते लड़ते कभी भी किसी दुकान में भी घुस जाते हैं। जिससे व्यापारी अथवा किसानों के घायल होने का खतरा बना रहता है। किसान व व्यापारियों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि मंडी व मंडी के बाहर आवारा घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए। ताकि व्यापारियों और किसानों का भय कम हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़






