पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लगभग चार माह पूर्व बहिन की हत्या किए जाने का अरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एट कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहिन निशा की शादी 19 फरवरी 2026 में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी रोहित के साथ की थी। लेकिन दिए गए दान दहेज से पति रोहित, सास लक्ष्मी और जेठ राहुल संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में 50000 रुपये नकद और सोने की जंजीर की मांग शुरू कर दी। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने निशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बीती पांच जुलाई को ससुराल के लोगों ने मिलकर बहिन के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। अगले दिन छह जुलाई को कोटरा पुलिस द्वारा उन्हें बहिन की मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलने पर जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो उसे बहिन का शव नहीं देखने दिया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा उसके परिजनों पर दबाव बनाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिए गए। इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस व एसपी के यहां की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




