जालौन में दुकानदार से मारपीट, पीड़ित ने बताई यह वजह,पुलिस से लगाई ये गुहार

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किराना दुकानदार पर 500 रुपये के उधार के विवाद को लेकर 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक डंडा व कट्टा लेकर पहुंचे और दुकानदार को चारों तरफ से घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने किसी तरह दुकानदार की जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व उधार के 500 रुपये दिलाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस पीड़ित जिगर कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी मोहल्ले में किराने की दुकान है। उसकी दुकान मोहल्ला जोशियाना निवासी उत्कर्ष उधारी में सामान लेते रहे हैं। आरोप लगाया कि दो दिन पहले फिर उधार सामान मांगने पर उसने पहले का हिसाब करने को कहा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए सबक सिखाने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने अपने साथ 8-10 लड़कों को लेकर मोहल्ले की गली में आया और मारपीट करने लगा। शोर-गोल सुनकर मोहल्ले के लोगों ने जब ललकारा तो धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालौन कोतवाली पुलिस ने लगाया 4 पर गैंगस्टर

जालौन। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने विभिन्न आपराधों में लिप्त चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासी गैंग लीडर छोटेलाल उर्फ लादेन, गैंग सदस्य इमाम हुसैन, जितेंद्र पाल व रामतोष पांचाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति की है। सीओ ने विवेचना सिरसाकलार थानाध्यक्ष वरूण प्रताप सिंह को सौंपी है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़