पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में चुर्खी बाबई मार्ग पर स्थित श्यामा महल रिसोर्ट के बाहर तीन दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंची जहां पर स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया ।
बुधवार की श्यामा महल रिसोर्ट से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा मोहल्ला जोशियाना और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया।यात्रा के समापन के बाद वाराणसी से पधारे व्याकरणाचार्य आचार्य अक्षरा प्रसाद दीदेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान प्रभु नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वनखण्डी देवी शक्ति पीठ, कालपी धाम के महंत श्री श्री 1008 श्री जमुना दास महाराज ने पधारकर आशीर्वाद प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन तथा नगर पालिका परिषद जालौन की अध्यक्षा नेहा-पुनीत मित्तल ने शिरकत की और आयोजकों को बधाई दी।शाम को रिसोर्ट का विधिवत शुभारंभ एवं विशाल प्रीतिभोज आयोजित किया गया, जिसमें नगर और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी और समाजसेवी शामिल हुए।कार्यक्रम में संरक्षक श्यामबाबू गुप्ता, रमेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, श्रीकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शुभेच्छु अरुण त्रिपाठी प्रेरणा पैलेस सहित स्वागतकर्ता सन्दीप गुप्ता, धीरज सिंह, अशोक कुमार, सुमित गुप्ता, रामकुमार सेंगर और जीशान सलमानी ने आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यवस्थाओं में प्रदीप, विकास, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, सुधांशु, सुमित, अभिनय, राघवेन्द्र, पुष्पेन्द्र, अभिषेक, नमन, अनन्तदीप और रामजी का सक्रिय योगदान रहा।







