पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर कुदारी में स्प्रिंकलर पाइप को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली कुठौंद के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी नीरज सिंह पुत्र स्व. अर्जुन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे वह गांव मोहनपुर कुदारी के पास भूमसेन वाले मंदिर के पास खड़ा था।आरोप है कि उसी समय गांव मोहनपुर कुदारी निवासी मुकेश पुत्र स्व. कुन्दन, सुमित पुत्र मुकेश और संदीप पुत्र छुन्ना हाथों में लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गए और स्प्रिंकलर पाइप को लेकर गाली-गलौज करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो सुमित ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद मुकेश व संदीप ने भी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।







