पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । विशेष मतदाता पंजीकरण महाअभियान के तहत झांसी मंडल के एडिशनल कमिश्नर कुंवर पंकज सिंह ने छिरिया सलेमपुर स्थित बूथ संख्या 46, 47 और 48 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर ऐसे युवाओं की पहचान करें, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और अभी तक मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है। पात्र युवाओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन भरवाए जाएं। इसके साथ ही ऐसे पात्र मतदाताओं को भी चिह्नित किया जाए, जिनके नाम किसी कारणवश सूची में शामिल होने से छूट गए हैं। कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं, स्थायी रूप से स्थान बदल चुके मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों और नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटियों की भी जांच कर आवश्यक संशोधन कराया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और अपात्र प्रविष्टियां भी बनी न रहें। अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडिशनल कमिश्नर ने बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शुद्धता बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।इस मौके पर एसडीएम राकेश सोनी, बीडीओ प्रशांत दुबे, तहसीलदार सुरेंद्र गौतम, एआरटीओ प्रशासन सौम्या पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, बीएलओ सुनीता, गीता, राजवती, प्रगणक सरोज गुप्ता, सोनम श्रीवास्तव, सुषमा वर्मा, धीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







