जालौन में तीन मंजिला मकान में लगी आग,,यह बताई गई वजह,,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कस्बे के बाहर जालौन-औरैया रोड किनारे स्थित तीन मंजिला भवन में शनिवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने दूसरी मंजिल पर संचालित ओयो होटल को अपनी चपेट में ले लिया और फिर नीचे तलघर में बने मटर गोदाम तक पहुंच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत दमकल विभाग व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आग ने होटल और गोदाम के काफी हिस्से को जला दिया था, जिससे करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

औरइया मार्ग पर स्थित तीन मंजिल भवन के तलघर में मटर व्यापारी भगवान सिंह पहलवानबाड़ा का कारोबार होता था, दूसरी मंजिल पर नयोत्तम कुशवाहा पुत्र प्रताप कुशवाहा निवासी रापटगंज व सोहिल औरैया द्वारा एस के इन ओयो होटल संचालित किया जा रहा था और तीसरी मंजिल पर रुकने के कमरे बने हुए थे। आग लगने से होटल में रखे लकड़ी के तखत, कुर्सी, चारपाई, इन्वर्टर व बैटरी, गैस सिलेंडर व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई, वहीं गोदाम में केन में रखा करीब 45 लीटर पिपरमिंट का तेल भी जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के सीएफओ अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में मुकुट यादव, राजेश कुमार तिवारी, प्रिंस यादव, सुरेश कुमार यादव, दीपेन्द्र कुमार, संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझने तक स्थिति पर नजर बनाए रखी।