Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

काबिले तारीफ : पुलिसकर्मी को चौराहे पर पड़ा मिला पर्स,,खोजकर सौपा महिला को,,खोया पर्स पाकर झलकी महिला की खुशी

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के गांव से अस्पताल दिखाने आई महिला का पर्स चौराहे पर गिर गया। महिला का पर्स पुलिसकर्मी को मिल गया। पुलिसकर्मी ने महिला को तलाश कर उसे पर्स वापस लौटा दिया है। पर्स पाकर महिला के चेहरे पर खुशी झलक आई।
थाना रामपुरा के ग्राम धूता निवासी पूनम पत्नी अनिल कुमार बीमार चल रही थी। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह सीएचसी में इलाज के लिए आई थी। इसी दौरान उसका पर्स देवनगर चौराहे पर गिर गया। देव नगर चौराहे पर मौजूद पुलिस के जवान शिवेंद्र सिंह को महिला का पर्स मिल गया। महिला के पर्स में रुपयों के साथ अन्य सामान रखा था। अस्पताल में दिखाने के दौरान महिला को रुपयों की आवश्यकता हुई तो उसके पास उसका पर्स नहीं था। यह देखकर वह परेशान हो गई। वह पर्स की तलाश में चौराहे पर पहुंच गई। उधर पर्स मिलने के बाद पुलिसकर्मी महिला को तलाश रहा था। महिला से पर्स में रखे रूपयों आदि की जानकारी लेने और पर्स उक्त महिला का होने का विश्वास होने पर पुलिसकर्मी ने पर्स महिला को वापस लौट दिया है। खोया हुआ पर्स पाकर महिला के चेहरे पर खुशी छलक आई और उसने पुलिसकर्मी धन्यवाद दिया।

Leave a Comment