मतदाता जागरूकता के लिए कॉलेज में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन,,छात्र छात्राओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग

A competition was organized in the college for voter awareness, students participated enthusiastically.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत रघुराज इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रघुराज इंटर कॉलेज सिकरीराजा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्लोगन, निबंध, पोस्टर, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोतगिता में छात्र, छात्राओं ने मतदान का महत्व समझाते हुए पोस्टर बनाए। स्लोगन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम मतदान, वोट फॉर कंट्री आदि स्लोगनों को सराहा गया। निबंध और मेंहदी की डिजायनों के माध्यम से भी बच्चों ने मतदान के महत्व को समझाया। मेंहदी प्रतियोगिता में दीक्षा, शिवानी, छाया, अंशिका, दीक्षा वर्मा और शिखा ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्लोगन में स्नेहा बाथम, पूनम, कामिनी, दीक्षा, सुभि व अंशिका अव्वल रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया, आकांक्षा, राखी गौतम, तनेषा के बनए गए पोस्टरों को सराहा गया। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अनमोल है। लोकतंत्र में मतदान कर आप सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। अपने मत को पहचानें और लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने 13 जनवरी को जालौन में होने मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रंखला में भी भाग लेने की अपील की। इस मौके पर देवेंद्र पटले, आदित्य तिवारी, राजपाल सिंह, भारती प्रजापति, शशिकला, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment