
ब्यूरो रिपोर्ट
Jalaun news today ।जालौन जनपद के रामपुरा क्षेत्र में टीहर रोड स्थित नई बस्ती उमरी स्टैंड रामपुरा के पास रविवार को उस समय लगभग 8 बजे हड़कंप मच गया, जब एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाते हुए सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं थाना अध्यक्ष केपी सरोज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार रामबाबू शर्मा के मकान में उनकी करीब 75 वर्षीय भाभी चाय बनाने के लिए रसोई में गई थीं। जैसे ही उन्होंने गैस जलाई, सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख मोहल्लेवासियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से सिलेंडर फटने की संभावित बड़ी घटना टल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या धनहानि नहीं हुई। समय पर आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




