मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइस पर निकाला गया भव्य जुलूस,,,

A grand procession was taken out on the birth anniversary of Muhammad Sahib.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर हजरत मुहम्मद साहब को याद करने के साथ ही उनके किरदार के बारे में बताकर इस्लाम को मोहब्बत, अमन और भाईचारे का दूसरा नाम बताया गया।
ईद-उल-मिनादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर व चिमनदुबे में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा की गई विशेष सजावट लोगों के आकर्षण के केंद्र में रही। इसके अलावा मार्गों पर की जाने वाली सजावट भी देखने वालों को चकित कर रही थी। बारह-रवी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह रहता है। क्योंकि इसी दिन हजरत मुहम्मद साहब दुनिया में आए थे। जुलूस में हजारों की संख्या में नए कपड़े व रंग-बिरंगी पगड़ी बांधकर साइकिल, रिक्शे, मोटर साइिकिल, टैंपो, कार, घोड़े की सवारी के साथ लोग शामिल हुए।

नगर के प्रमुख मार्गाे से होकर निकलने वाले जुलूस में शांति बनाये रखने के लिए एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार के अलावा कोतवाली का पूरा फोर्स पूरे समय मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। इसके अलावा निरीक्षक सिरसाकलार दिनेश कुरील, एसएसआई आनंद कुमार चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा, एसआई विपिन कुमार, ओंमकार सिंह, अमर सिंह आदि पुलिस फोर्स के साथ जुलूस पर पैनी नजर रखे हुए थे। शहर काजी मौलाना साबिर, सुब्हानी मस्जिद के इमाम मौलाना शहाबुद्दीन मुशाहिदी, हुसैनी मस्जिद के इमाम हाफिज सईद ने झंडा चौराहे पर लोगों को हुजूर पाक की सीरत एवं यौमे पैदाइश के बारे में बताकर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने हुजूर पाक को अमन, भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देने वाला बताया। जुलूस के लिए लोगों ने जगह जगह लंगर का आयोजन किया।

इस मौके पर जुलूस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब, शमशाद न्यारिया, शाकिर हसन वारसी, बबलू बाबूजी, आकाश इरशाद, बड़े वारसी बाबा, अब्दुल कयूम, जर्रार कादरी, अनवार अहमद, इमरान अंसारी, इरशाद अंसारी, इकबाल मंसूरी, नफीस सिद्दीकी, कफील कुरैशी, हाफिज रफीक, शकील शाह, अफरोज शाह, अफजाल अहमद, तौफीक सलमानी, इशाक मंसूरी आदि मौजूद रहे। बता दें, हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिन पर हर साल शहर के मोहल्ला नारोभास्कर स्थित मस्ज्दि इमाम चौक से विशाल जुलूस की शुरूआत होती है। वर्षों पूर्व स्वर्गीय बदरूद्दीन सलमानी नेजुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत लोगों के सहयोग से की थी।

Leave a Comment