जालौन में प्रत्येक घर से एकत्र की गई मुट्ठी भर मिट्टी व चुटकी भर चावल,,क्यों ? पढ़िये पूरी खबर

A handful of soil and a pinch of rice collected from every house in Jalaun, why read the full news

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मेरी माटी-मेरा देश अमृत कलश यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक घर से एकत्र की गई मुट्ठी भर मिट्टी व चुटकी भर चावल को बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचाया गया। अब 25 अक्टूबर को एकत्रित किए गए अमृत कलश को जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक गांव में हर घर से एक मुट्टी मिट्टी व एक चुटकी चावल एकत्रित करने की अपील की थी। हर घर से एकत्रित किए गए चावल व मिट्टी को बुधवार को अमृत कलश में ब्लॉक परिसर में लाया गया। जहां ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन व बीडीओ प्रशांत कुमार को अमृत कलश सौंपे गए।

इस दौरान बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की सभी 62 ग्राम पंचायतों में अमृत कलश यात्रा निकालकर हर घर से मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए। एकत्रित की गई मिट्टी व चावल आज ब्लॉक कार्यालय में आ चुके हैं। ब्लॉक में एक अमृत कलश में इन सभी को एकत्रित कर 25 अक्टूबर को जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी रमेश उदैनियां, राजेंद्र कुमार एडीओ एजी समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment