
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक गांव में स्थित मकान में बैठे युवक पर कच्चे मकान का भरभरा कर गिर गया। मकान के मलवे में दबने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
बरसात के कारण कच्चे घरों में नमी आ गयी है।नमी के चलते कच्चे मकानों का सिलसिला लगातार चल रहा है। कोतवाली के ग्राम दहगुवां निवासी अजय कुमार पुत्र दयाराम अपनै घर में बैठे थे। इसी दौरान उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलवे में दबकर कर घायल हो गये। मलवे में दबे युवक को घर के व आसपास के लोगों ने निकाला तथा घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रिफर कर दिया गया। घायल युवक का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

