Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आप सांसद संजय सिंह ने की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात,, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही यह बात

AAP MP Sanjay Singh met SP President Akhilesh Yadav, said this in a joint press conference

Lucknow news today।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मुलाकात समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज शाम हुई। अखिलेश यादव के पीलीभीत में चुनावी जनसभा और सीतापुर में एक कार्यक्रम के बाद सीधे लखनऊ लौटने पर यह भेंट हुई। आप सांसद संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अनीता सिंह भी थी।


अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी- सुनीता केजरीवाल से फोन पर वार्ता की और उनका हालचाल भी जाना। श्री यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र में यह तरीका अनैतिक है सत्ता परिवर्तन तो होती रहती है लेकिन जिस तरीके से केजरीवाल और अन्य नेताओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है, यह उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश है जिसमें भाजपा को सफलता मिलने वाली नहीं है।


आप सांसद संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी। इस पर अखिलेश ने आम आदमी पार्टी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में अखिलेश यादव और संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है विपक्ष के प्रति भाजपा उत्पीड़न का जो रवैया अपनाए है उसका करारा जवाब जनता देगी।


श्री यादव ने कहा कि देश दुनिया की नज़र लोकसभा चुनाव 2024 पर है चुने हुए राज्य प्रमुख के साथ अन्याय हो रहा है संस्थाएं कमजोर की जा रही है झूठे मुकदमे लगाकर नेता जेल भेजे जा रहे हैं झारखण्ड के मुख्यमंत्री को जेल में रखा गया है पुलिस डराकर भाजपा में शामिल करा रही है।
आप सांसद संजय सिंह ने संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लामबंद होने का मौका है। आप के सभी कार्यकर्ता, नेता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। संविधान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हम साथ-साथ हैं।

Leave a Comment