आरक्षण को लेकर दलितों को गाली देने का आरोप, आरोपी पर हुई कार्यवाही

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर वर्मा और अहिरवार समाज को जातिसूचक व आपत्तिजनक गालियां देने के वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। नगर के मोहल्ला बापूसाहब निवासी नीरज सक्सेना पर आरोप था कि वह वायरल वीडियो में वर्मा समाज व अहिरवार समाज को आरक्षण को लेकर जातिसूचक एवं गाली-गलौज भरे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। वीडियो में प्रयुक्त भाषा को लेकर दोनों ही समाज के लोगों में रोष था। कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर भी दी थी। तहरीर और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।