अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर मीडिया से कही यह बड़ी बात, शुरू हुआ चर्चाओं का दौर

Kngna ranaut statement in media।अभिनेत्री से नेता बनी भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज फिर एक ऐसा बयान मीडिया को दिया है जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राहुल गांधी चर्चा से भाग रहे हैं वह किसी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ गए हैं।
बता दें आपको देश में चल रही संसद के मानसून सत्र में विपक्ष जंतर मंतर पर हुए छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज समेत अन्य मुद्दों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आकर जबाव देने की मांग कर रहा है। पिछले लगभग 10 दिनों से अधिक समय होने के बाद भी गृह मंत्री संसद नहीं आए जबकि विपक्षी लगातार इसी बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज इस मुद्दे को लेकर अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है उन्होंने कहा है इस प्रोटेस्ट पर डिस्कशन चाहिए लेकिन जब डिस्कशन मिल रही है तो राहुल गांधी भगौड़े बने हुए हैं उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह किसी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ गए हैं। फिलहाल भाजपा सांसद कंगना रनौत यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।