आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, बताई रिटेल सेक्टर के व्यापारियों की समस्याएं

राज नाथ सिंह ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से इस विषय पर वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल देश में रिटेल ट्रेड पॉलिसी एवं ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शाम 4:00 बजे मिला।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रिटेल सेक्टर के व्यापारियों की समस्याओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री के सामने रखा तथा उनसे हस्तक्षेप एवं सहयोग की मांग करते हुए देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग की।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधिमंडल मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल पर के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, ट्रांसपोर्ट नगर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र मोर्य, युवा व्यापारी अखिल प्रताप सिंह,शौर्य प्रताप सिंह, शलभ गुप्ता शामिल थे ।