मौसम में परिवर्तन के बाद पड़ने लगी पानी की जरूरत,, टँकी पुनः रखवाने की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता पड़नी लगी है। राहगीरों के लिए यात्री प्रतीक्षालय के बगल में लगी पेयजल की टंकी हटाने के कारण राहगीरों को पेयजल की दिक्कत हो रही है।
लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर टंकी लगायी है तथा उनमें पानी भरने के पाइपलाइन से कनेक्शन दिये गये हैं। पिछले वर्ष 2022 में ये टंकी लगायी गयी थी। उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बगल में प्रतीक्षालय बना हुआ है। यहां लोग बैठकर बसों का इंतज़ार करते हैं। राहगीरों की सुविधा के लिए यहां पानी की टंकी लगायी गयी थी । पेयजल के लिए रखी गयी टंकी को भरने के लिए कनेक्शन किया गया था। नाला निर्माण के दौरान प्रतीक्षालय के बगल में लगी टंकी को हटा दिया गया है। टंकी हटने के राहगीरों व यात्रियों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। गर्मी के दस्तक के साथ ही लोगों को पेयजल की दिक्कत होनी लगी है। नगरवासी रहीस नाना, विनोद प्रजापति, युवराज, सुरेन्द्र कुशवाहा ने मांग की है पानी की टंकी को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया जाये जिससे पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Comment