जालौन के इस गांव के ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी,, यह की थी शिकायत

Jalaun news today । जालौन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में इंटरलॉकिंग के अधूरे पड़े कार्य की जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेटीओ ने कार्य का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में बाबूराम के घर से गंधा तक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना था। कुछ माह पूर्व शुरू कराए गए कार्य को अधूरा छोड दिया गया था। जिसमें बाबूराम कुशवाहा के घर से मूलचरन के घर तक ही इंटरलाक बिछाया गया था। अधूरे कार्य के चलते ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। बारिश के मौसम में कभी कभार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर भी गिर जाते हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई अभिषेक कुमार गांव में पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य की जांच की। जेई ने बताया कि जांच कर ली गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

Leave a Comment