लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कल गिरे अपार्टमेंट मैं बचाओ कार्य 14 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। आज सुबह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबी दो महिलाओं को बाहर निकाल लिया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर की मां और पत्नी है जिनकी इस घटना में दुखद मृत्यु हो गई है। उल्लेखनीय है कि बीते कल शाम को राजधानी लखनऊ के वजीर हसन रोड पर स्थित अलाया अपार्टमेंट अचानक भरभरा कर गिर गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अपार्टमेंट में 12 परिवार रह रहे थे और जब यह घटना हुई उसके बाद कई लोग मलबे में दब गए थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम समेत अन्य टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था जो 14 घंटे से अधिक समय से जारी रहा। आज सुबह राहत बचाव टीम ने मलबे में दबी दो महिलाओं को निकाल लिया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मलबे से निकाली गई दोनों महिलाओं में से एक कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर की मां और उनकी पत्नी है जिनकी इस हादसे में दुखद मृत्यु हो गई है।






