आरक्षण को लेकर दलित समाज को गाली देने का आरोप, वीडियो वायरल,मामला दर्ज,जांच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर वर्मा और अहिरवार समाज को जातिसूचक व आपत्तिजनक गालियां देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर दोनों समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन जनपद में कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वर्मा समाज एवं अहिरवार समाज के संबंध में जातिसूचक एवं गाली-गलौज भरे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में प्रयुक्त भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके वायरल होने से समाज में रोष एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। तहरीर में आरोपी की पहचान मोहल्ला बापूसाहब निवासी नीरज बताया है। शिकायतकर्ता ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

जालौन में दो सगे भाइयों पर लगा युवती भगा ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

जालौन। दो सगे भाइयों द्वारा मोहल्ले की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को दो सगे भाई आमिर व अरमान ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है। दो दिन पूर्व वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए है। खोजबीन के बाद भी उनकी बेटी का पता नहीं चल रहा है। उसकी बेटी को ले जाता हुआ कुछ लोगों ने देखा है। पीड़ित मां ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।