जालौन की इस दरगाह पर इस दिन होगा सालाना उर्स,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के तकिया मैदान स्थित हजरत सैयद सुखचैन शाह की दरगाह पर तीन दिवसीय 71वां सालाना उर्स 28 नवंबर से शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष अफरोज शाह व सादिक आली ने जानकारी देकर बताया कि 28 नवंबर की सुबह फातिहा होगी, 29 नवंबर को बाद नमाज इशां जलसा होगा। 30 नवंबर को बाद नमाज जुहर दोपहर दो बजे शाहगंज से चादर उठेगी। चादर तकिया मैदान होकर नजर बाग स्थित दरगाह पहुंचेगी। वहां से वापस आकर हजरत सुखचैन शाह दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। शाम को लंगर का इंतिजाम होगा।

Leave a Comment