(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कुठौंद में राष्ट्रीय माह पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत गभर्वती महिलाओं की गोद भराई की गई। जिसमें पोषण किट और एजुकेशनल किट का वितरण किया गया। कायर्क्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कायर्क्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी व बीडीओ कुठौंद सर्वेश कुमार रवि ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
कुठौंद ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कायर्कत्रियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन के स्टाल लगाए। प्रभारी परियोजना अधिकारी रामकली यादव, वीडीओ सर्वेश कुमार रवि ने जन्म लेने वाली बालिकाओं को बेबी किट मिठाई बधाई एवं पत्र वितरण किए गए। गोद भराई कायर्क्रम के दौरान बीडीओ सर्वेश कुमार रवि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि तिवारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी रामकली यादव सुपरवाइजर मैना देवी, डॉ. अवनीश सचान, विश्व मोहिनी, ममता, प्रतिभा, किरन तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।







