रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में गल्ला व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को गल्ला मंडी में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में छटी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजा पाठ के बाद आमंत्रित लोगों को भोजन कराया जाएगा। बंगरा मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में स्थित श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जन्माष्टमी के बाद बुधवार को छटी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में छटी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंडी व्यापारी, किसान, पल्लेदार व अन्य आमंत्रित साथियों के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है।





