UP News Today । उत्तर प्रदेश में पिछले दो माह से अधिक समय से प्रतीक्षारत रही भाजपा जिलाध्यक्ष की सूची को आज जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी भी 26 जनपदों के अध्यक्षों के नाम को विरोध के चलते रोक लिया है बताया जा रहा है कि यहाँ पर चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
इन जिलों के नामों का एलान
लखनऊ से विजय मौर्य को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि आनन्द द्विवेदी दूसरी बार महानगर अध्यक्ष बने बनने की संभावना है। इसके अलावा मैनपुरी से ममता राजपूत जिला अध्यक्ष बनी
इटावा में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता को बनाए गए नए जिलाध्यक्ष…बुलंदशहर भाजपा जिला अध्यक्ष बने विकास चौहान मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष बने निर्भय पांडे तो महानगर अध्यक्ष बने राजू यादव
वरिष्ठ भाजपा नेता अन्नू गुप्ता को इटावा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया हरिश्चंद्र रावत होंगे ललितपुर के नए जिलाध्यक्षरामपुर से हरीश गंगवार भाजपा के जिलाध्यक्ष मुरादाबाद से आकाश पाल भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने बहराइच जिला का ब्रजेश पांडेय दोबारा अध्यक्ष बनाए गए
फर्रुखाबाद में भाजपा ने फतेह चंद्र वर्मा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। ओम प्रकाश राय को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। सुधांशु शुक्ला को अमेठी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए। उन्नाव जिले से अनुराग अवस्थी बनाए गए जिला अध्यक्ष आजमगढ़ से भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह नियुक्त किये गए हरदोई में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन घोषित किये गए। सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी बने जिला अध्यक्ष औरैया से सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष बने
जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिले का ज़िलाध्यक्ष
नीरज शर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष कासगंज बनाए गए।



