भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न,, इस पर हुई विस्तार से चर्चा

BJP Rural Mandal meeting concluded, discussed in detail

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन पर चर्चा की गई। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक क्षेत्रीय ग्राम धनौरा कलां में शीतला माता मंदिर परिसर में मंडल प्रवासी शक्ति गहोई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज बादल ने कहा कि संसद के भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। इससे महिलाओं को अधिक अवसर मिलेंगे। राजनीति में भी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। भाजपा समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। निश्तिच ही इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन द्वारा अनुसूचित वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी तैयार रखें। सभी लोग मिलकर सम्मेलन को सफल बनाएं। इसके लिए अभी से संपर्क शुरू कर दें। इस मौके पर ऋषि श्रीवास्तव, ओमजी, संजीव तिवारी, राजीव दुबे, कुलदीप सेंगर, आदित्य मिश्रा, बृजकिशोर वर्मा, सर्वेश, विनोद, दौलत निरंजन, कुलदीप, रामू, महेश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment