प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर कुदारी में हुआ आने वाले छात्रों का स्वागत,, वितरित की गई पुस्तकें

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय मोहनपुर कुदारी में आने वाले बच्चों का स्वागत किया गया और उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं।
प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर कुदारी में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान संजय सिंह ने कहा कि अभिभावक बच्चों को समय से विद्यालय भेजें। बच्चों ने साल भर जो मेहनल की है उसका परिणाम उन्हें मिल रहा है। बच्चों की उत्सुकता बता रही है कि वह भी इस परिणाम को जानने के लिए आतुर हैं। बच्चों का विद्यालय में स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया गया। कक्षा एक से पांच तक मेधावी छात्र वैष्णवी, प्रतिमा, राधिका, शिवानी, खुशलक्ष्मी को सम्मानित किया गया। दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र प्रियांशु व गौरी, संस्कार, अभनी, नंदनी, परी, आलोक, महक व अभी को शीलड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पार्वती देवी, प्रधानाध्यापक अजय सिंह, कल्पना राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment