रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम ऊद में ग्राम संतृप्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
चौपाल में बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, मनरेगा, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार आवेदन करें और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने बताया कि गांवों के समग्र विकास के लिए पंचायत स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, आवास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर रामहेत, प्रदीप, सुनील, विनोद, रामआसरे, प्रतीक, राहुल आदि रहे।






