पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम खनुवां में 24 वर्षीय विवाहिता हया पत्नी आमिर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईमलिया निवासी खान मुहम्मद की पुत्री हया का विवाह आमिर के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी 8 माह की एक बेटी भी है। सोमवार की सुबह के समय घर में वह अकेली थी। सास अफसाना व ससुर अमजद खाद दतिया मध्य प्रदेश समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। इसी दौरान उसने कमरें में साफी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर उरई थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया से पिता खान मुहम्मद पहुंचे हया के मायके पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।फिलहाल विवाहिता की मौत के मामले में आत्महत्या और हत्या की आशंका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द्र ने बताया कि पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






