दूसरे क्षेत्र से लकड़ी लाकर यहाँ हो रही चिराई ,,लोगों ने की जांच की मांग

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । दूसरे रेंज से लकड़ी काटकर नगर में लाई जा रही है और यहां उसकी चिराई हो रही है। लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग डीएम से की है। नगर में लकड़ी चिराई का काम लगातार जारी है। दूसरी रेंज की लकड़ी नगर में लाई जा रही है और यहां पर लकड़ी की चिराई हो रही है। माधौगढ़ रेंज से प्रतिबंधित लकड़ी को नगर में लाया जा रहा है और यहां लकड़ी की आरा मशीनों पर चिराई कराकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। मजेदार बात तो यह है कि इसकी जानकारी वन विभाग को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल संगठित तरीके से चल रहा है। लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए देर रात नगर में पहुंचाई जाती है ताकि वन विभाग और पुलिस की नजरों से बचा जा सके। इसकी सूचना जब वन विभाग को दी जाती है तो कार्रवाई के बजाय मामले को टाल दिया जाता है। इससे साफ है कि या तो विभाग लापरवाह है या फिर इस पूरे खेल में मिलीभगत है। स्थानीय निवासी राहुल, विनय, विनोद आदि ने बताया कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो क्षेत्र में वन संपदा का भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार वन संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं वन विभाग की लापरवाही से लकड़ी माफिया खुलेआम पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी समीर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, नगर में चल रही आरा मशीनों की भी जांच की जाए। मामले को लेकर वन क्षेत्राधिकारी कमल किशोर ने बताया कि लकडी का केस कटा है। इसके बाद ही चिराई की जा रही है।