पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए महीनों पहले आवेदन करने के बाद भी जांच न होने से परेशान दो गरीब महिलाओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी को प्रार्थना पत्र देकर आवास की जांच कराकर पात्र कराने की मांग की।
मुहल्ला चिमनदुबे निवासी प्रार्थिनी तारा देवी पत्नी प्रेमनारायण ने बताया कि वह अत्यंत गरीब महिला है और मजदूरी करके अपना जीवनयापन चलाती है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म 17/01/2025 को भरा था। उसका आवेदन संख्या UP031510125123308271 है, लेकिन अभी तक उसके आवास की जांच नहीं हुई है।वहीं मुहल्ला रापरगंज निवासी प्रार्थिनी जुनैदा पत्नी दिलशाद ने बताया कि वह भी अत्यंत गरीब महिला है। उसका मकान पूरा गिरा हुआ है और वह दूसरे के मकान में किराए से रह रही है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म 07/04/2025 को भरा था। उसका आवेदन क्रमांक UP031510425174107341 है, लेकिन अभी तक उसकी भी जांच नहीं हुई है।दोनों महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उनके आवास की जांच कराकर उन्हें पात्र कराया जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।






