लखनऊ में गरजा अतिक्रमण की गई जमीन पर आवास विकास का बुलडोजर,, इतनी कीमत की जमीन मुक्त

उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि कराई गई अतिक्रमण से मुक्त

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आज राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर सेक्टर-18 स्थित ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या-317 में लगभग 600 वर्गमीटर अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता, निर्माण खंड-एकाई-6 की अध्यक्षता में की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तथा परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है। भूमि के अतिक्रमण से मुक्त होने से परिषद को उक्त परिसंपत्ति पर पुनः नियंत्रण प्राप्त हुआ है तथा भविष्य में इसके नियोजित उपयोग के माध्यम से परिषद के हित में इसका समुचित सदुपयोग किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा भूमि एवं परिसंपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।