सात माह पूर्व चोरी हुई बाइक,,मामला दर्ज,,

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग सात माह पूर्व मोहल्ले में खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी धीरज साहू ने पुलिस को बताया कि उसने एक बाइक खरीदी थी। बाइक लेकर वह बीती 25 जनवरी 2024 को मोहल्ला पुरानीहाट में किसी काम से गया था। वहां बाइक को खड़ी कर वह मिलने के लिए चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान वह बीमार हो गया जिसके चलते वह रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment