बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुए एक्सीडेंट में मामला दर्ज,, पुलिस ने शुरू की जांच

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी और उसका साथी घायल हो गया। उक्त मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंटेनर व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर 31 अगस्त की सुबह एक कार में सवार चालक जीतू मिश्रा पुत्र कमलेश (28), कमलेश बाजपेई (45) पुत्र केदार प्रसाद, व सुभि (22) निवासीगण कालकुंवा जनपद बांदा, इटावा की ओर से आकर बांदा की ओर जा रहे थे। जब वह ग्राम धनौरा के पास किमी संख्या 189 के पास पहुंचे तभी उनकी कार आगे कंटेनर से टकरा गई थी। जिसमें कार चालक जीतू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जबकि अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि उनका भाई व अन्य लोग कार से घर लौट रहे थे। कार के आगे कंटेनर चल रहा था। आगे अनियंत्रित होकर कंटेनर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंटेनर व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment