जालौन में कक्षा नौ की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,, मृतका के परिजनों ने लगाए ये आरोप,,जांच में जुटी पुलिस

Class 9 student committed suicide by hanging in Jalaun, family members of the deceased made these allegations, police engaged in investigation

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र में एक कक्षा नौ की छात्रा ने मंगलवार की शाम दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उक्त मामले में मृतका की मां ने एक युवक पर पुत्री को परेशान करने एवं तंग आकर पुत्री द्वारा खुदकुशी किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी इसराइल की 16 वर्षीय पुत्री शिफा ने मंगलवार की शाम घर के कमरे के हुक में दुपट्टा फंसाकर फांसी लगा ली दी। जब मां साजदा ने कमरे में उसे फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो पिता बुलाया दी। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। उक्त मामले में बुधवार को मृतका की मां साजदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ला नारोभास्कर निवासी एक युवक परेशान करता था। उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था। इसी के चलते उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। युवक के परेशान करने और उसके दबाव में आकर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है। उक्त संदर्भ में कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment