(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गांधी जयंती से पूर्व प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को नगर के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा शिक्षण संस्थाओं में भी एक घंटे का श्रमदान कर साफ सफाई की गई।
देश व दुनिया में दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। स्वतंत्रता आंदोलन में अहिंसा के विचारधारा को लेकर आगे बढ़े मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म इसी दिन हुआ था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान करते हुए रविवार को एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील पर कोतवाली में कोतवाल विमलेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

तहसील परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही एसबीडीएम इंटर कॉलेज के बच्चों ने एक घंटे तक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य जावेद सिद्दीकी ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक क्रियाकलाप में लाने की जरूरत है । स्वच्छ व सुंदर वातावरण के लिए स्वच्छता जरूरी है। एंबिशियस लाइब्रेरी में प्रियांशु द्विवेदी व रक्षा भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता को सभी अपने जीवन में आत्मसात करें। स्वच्छता को आंदोलन के रूप में लेना चाहिए। स्वच्छता किसी एक दिन एवं दिवस पर नहीं बल्कि अपने डेली रूटीन वर्क में शामिल करें। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।






