सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Crowd gathered in pagodas on the first Monday of Sawan

देवकली व पंचमुखी मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से लगा शिवभक्तों का तांता

(अमित चतुर्वेदी )

Auraiya news today ।दिबियापुर नगर के सहायल तिराहे पर स्थिति प्राचीन श्री पंचमुखी शिवमंदिर पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तो की अपार भीड़ रही। भक्तों ने सुबह 5 बजे से शिव बाबा के दर्शन करना प्रारंभ कर दिया था। इस वर्ष मंदिर के बाहर भक्तो को फूल,बेलपत्र आदि मिलने की भी सुविधा प्रदान की गई है। मंदिर के पुजारी देवेंद्र तिवारी एवं बाबा के चरण सेवक अजय गुप्ता पैराडाइज ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक सोमवार को नियमित सायं काल की आरती अनवरत होती आ रही है और महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें मंदिर के संरक्षक एवं व्यवस्थापक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सलिल विश्नोई भी अपने परिवार के साथ शामिल होते है एवं उनका जन्मदिन भी कल बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें अशोक गुप्ता,सुंदरम तिवारी,गोलू गुप्ता,शिवा गुप्ता,संदीप विश्नोई आदि शामिल रहे।

उधर जिले में भी सिद्ध पीठ मंदिर देवकली में दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं बच्चे हाथों में जल लिए हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।इस मन्दिर का नाम भले ही देवकली हो लेकिन इस मंदिर में विशाल शिवलिंग है और इस शिवालय के बारे में यह भी बताया जाता है कि यहां पर स्थापित शिवलिंग प्रतिवर्ष बढ़ता भी है। लोगों को इस चमत्कार के पीछे का सच आजतक नहीं पता चला। यह भी कहा जाता है कि मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाये जाने वाला जल कहां जाता है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। लोगों ने कई बार इसे जानने का प्रयास किया। कई तरह के उपाय किए गए, एक्सपेरिमेंट किए गए। लेकिन पता नहीं चला। मंदिर में आसपास के जिलों से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन और रुद्राभिषेक कर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते हैं। इसी के साथ भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Comment