प्रयागराज में घर से मिली दो महिलाओं व एक पुरूष की लाश,,क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने बताई यह वजह

Oplus_131072

Prayagraj news today।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर से दो महिला व एक पुरुष की लाशे बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीनों मूक बधिर थे और वह क्षेत्र में कूड़ा बिनने का काम करते थे उनकी मौत कैसे हुई है यह रहस्य बना हुआ है । पुलिस हर पहलू से छानबीन करने में जुटी है।

पुलिस ने जारी किया बयान

 

इस घटनाक्रम के संबंध में प्रयागराज पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहां की आज सूचना मिली कि थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत लीडर रोड के पास एक किराए के मकान में दो महिलाएं व एक पुरुष की लाश मिली है। यह तीनों मृतक मूक बधिर है और क्षेत्र में कूड़ा बिनने का काम करते। पुलिस का कहना है कि इन तीनों में आपसी झगड़े के कारण ही इस घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं मिली है जैसे ही कोई जानकारी होती है साझा की जाएगी।